अवतार माह की खुशी में जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

ब्लॉक चंडीगढ़ के नामचर्चा घर में कविराजों ने गाया गुरुयश

चंडीगढ़। (सच कहूँ/एमके शायना) ब्लॉक चंडीगढ़ के नामचर्चाघर खुड्डा अलीशेर में सप्ताहिक नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ भंगीदास काशीराम इन्सां ने विनती का शब्द बोलकर किया। इसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रन्थों से शब्दवाणी गाकर सतगुरू का गुणगान किया। साध-संगत ने एकाग्र चित्त होकर शब्दवाणी सुनी।
नाम चर्चा के उपरांत पवित्र ग्रंथों से पूज्य गुरु जी के वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए गए। वहीं भंगीदास ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करते रहने के लिए चंडीगढ़ की साध संगत ने हाथ खड़े कर संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू जी ने 142 वें कार्य के रूप में अपने घरों की छतों पर तिरंगा लगाने व सेल्यूट किए जाने का आह्वान किया था, जिस पर चंडीगढ़ की साध-संगत लगातार अमल कर रही है। नामचर्चा के उपरांत साध-संगत द्वारा ‘फूड बैंक’ से 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts