हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में सी...

    पानीपत में सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान

    Dayalu Yojana
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 16 को श्रीगंगानगर में करेंगे जनसभा को संबोधित

    हरियाणा में गौशालाओं के लिए बढ़ेगा बजट

    • बोले : जहां ज्यादा गौवंश, वहां अधिक पैसा देंगे

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को ऐलान किया कि आगामी बजट में गोशाला के लिए बजट की राशि को बढ़ाया जाएगा। वे पानीपत के गाँव कुराना में आयोजित गुरु ब्रह्मानंद गोशाला वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी बजट कम है, जिसकी वजह से गाय की देखभाल में दिक्कत आती है, ऐसे में आगामी बजट में इस बात का ध्यान रखा जाएगा। इस बजट का अधिक हिस्सा उन गोशालाओं को मिलेगा, जिनके पास गोवंशों की संख्या अधिक है। इस मौके पर रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

    सीएम ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हमारे ऐसे संस्कारों का प्रतीक है, जिसके प्रति हर विशेष भाव रखते हैं। हालांकि सभी जानवरों के प्रति हमारे मन में ऐसा भाव नहीं है। मगर, गाय के लिए हम विशेष श्रद्धा रखते हैं। हमारी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी ऐसी ही है। भगवान श्रीकृष्ण के समय में भी उनकी लीलाओं में गौ माता का अपना स्थान रहा है। हम गाय को माता मानते हैं। माता सिर्फ इसलिए नहीं कहते की उनका दूध, गोबर, मूत्र, दही, घी आदि होता है, बल्कि इसलिए मानते हैं क्योंकि उनके प्रति हमारे मन में अलग भाव है।

    उन्होंने कहा कि माता जननी का रूप होती है। तुलसी, गंगा, धरती को भी हमने माता माना है। ऐसी प्राकृतिक चीजें, जिनके प्रति हमारे मन में विशेष लगाव है। जो चीजों को सार्थक बनाती हैं, उन्हें हम माता की संज्ञा देते हैं। ये दुनिया में कही नहीं है। दुनिया में तो बड़ी मुश्किल से अब माता के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि गाय को पहले देश में आवारा भी कह दिया जाता था, मगर हमने इस शब्द को बेसहारा के रूप में बदला। हमने पहल की है कि कही भी गाय बेसहारा है तो उन्हें वहां से गोशाला में ले जाया जाए। उनकी सेवा की जाए। इस मुहिम में समाज आगे आया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here