बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आवाहन

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी को सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाये जाएंगे। मोदी ने शुक्रवार को संसद परिसर में बजट सत्र से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट न केवल नया विश्वास पैदा करने वाला होगा, बल्कि सुधारों को और बल देने वाला होगा।

उन्होंने कहा, ‘मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है, समृद्धि और कल्याण देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चचार्एं होंगी। बजट सत्र की शुरूआत दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और सत्र चार अप्रैल तक चलेगा।

About The Author

Related Posts