Oil: डीजल पाँच पैसे सस्ता, पेट्रोल के दाम स्थिर

Published On

(Indian Oil Corporation)

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतें गुरुवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहीं जबकि डीजल पाँच पैसे सस्ता हुआ। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 71.94 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। यह 13 सितंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहाँ डीजल की कीमत पाँच पैसे घटकर 64.82 रुपये प्रति लीटर रह गयी जो पिछले साल 05 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। उल्लेखनीय है कि 05 जुलाई 2019 को बजट में पेट्रोल-डीजल पर दो-दो रुपया कर बढ़ाने से अगले दिन इनके दाम अचानक चढ़े थे।

कोलकाता में पेट्रोल 74.58 रुपये, मुंबई में 77.60 रुपये और चेन्नई में 74.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पाँच-पाँच पैसे सस्ता हुआ। एक लीटर डीजल आज कोलकाता में 67.14 रुपये, मुंबई में 67.93 रुपये और चेन्नई में 68.45 रुपये का बिका।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts