विदेशी मुद्रा भंडार 579 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Published On

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.82 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 04 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.93 अरब डॉलर बढ़कर 537.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 53.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 35.73 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.73 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts