विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 641.11 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले दो सप्ताह की रिकॉर्ड बढ़त के बाद 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.11 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.89 अरब डॉलर बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 642.45 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 93.4 करोड़ डॉलर कम होकर 578.9 अरब डॉलर रहा।

इस दौरान स्वर्ण भंडार 41.30 करोड़ डॉलर कम होकर 37.7 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 19.43 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर बढ़कर 5.13 अरब डॉलर हो गया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts