Share Market: फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती करने की उम्मीद में चढ़ा बाजार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Stock Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह के अंत में ब्याज दरों में कटौती के और संकेत देने की उम्मीद और चीन से धातुओं की मांग बढ़ने से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार करीब आधी फीसदी चढ़ गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 378.18 अंक की छलांग लगाकर 80,802.86 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 126.20 अंक की तेजी के साथ 24,698.85 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में दमदार लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.98 प्रतिशत उछलकर 48,113.24 अंक और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 54,856.49 अंक हो गया। Stock Market

इस दौरान बीएसई में कुल 4037 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2371 में तेजी जबकि 1561 में गिरावट रही वहीं 105 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियों में लिवाली जबकि 12 में बिकवाली हुई। बीएसई में कैपिटल गुड्स और एफएमसीजी की 0.01 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 18 में तेजी रही। इससे कमोडिटीज 0.42, डीसी 0.47, ऊर्जा 0.24, वित्तीय सेवाएं 1.19, हेल्थकेयर 0.49, इंडस्ट्रियल्स 0.26, आईटी 0.76, दूरसंचार 0.38, यूटिलिटीज 1.07, आॅटो 0.75, बैंकिंग 0.84, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.28, धातु 0.66, तेल एवं गैस 0.04, पावर 0.80, रियल्टी 0.23, टेक 0.34 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.36 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.73, जर्मनी का डैक्स 0.03, हांगकांग का हैंगसेंग 0.33 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.93 प्रतिशत गिर गया। वहीं, जापान के निक्केई में 1.80 प्रतिशत की बढ़त रही। Stock Market

यह भी पढ़ें:– Samoa’s Darius Visser : कमाल के क्रिकेटर! एक ही ओवर में ठोके इतने सारे रन, तोड़ा युवराज सिंह का भी रि…

About The Author

Related Posts