जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 11 फीसदी से अधिक बढ़ी

Published On

दुपहिया वाहनों की बिक्री में 6.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। इस वर्ष जनवरी में देश में कुल 276554 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 248840 वाहनों की तुलना में 11.14 प्रतिशत अधिक है। भारतीय आॅटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम द्वारा वीरवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 6.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी महीने में देश में कुल 13 लाख 41 हजार पांच दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो जनवरी 2021 में बढ़कर 14 लाख 29 हजार 928 पर पहुंच गयी है हालांकि इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2020 में 60 हजार 903 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो इस वर्ष इसी महीने में 56.76 प्रतिशत घटकर 26 हजार 335 पर आ गयी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts