पेट्रोल-डीजल के दामों में 29 दिन बाद बढ़ोतरी
Published On
नयी दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 29 दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को बढ़ गये। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 26 पैसे बढ़कर 83.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा। आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 83.97 74.12
- मुंबई 90.60 80.78
- चेन्नई 86.75 79.46
- कोलकाता 85.44 77.70
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।