पेट्रोल-डीजल तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

Published On

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में छठे दिन गिरावट दर्ज की गयी | Petrol-diesel

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार (Petrol-diesel at three-week low) को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गयी और ये तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गये। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 74.82 रुपये प्रति लीटर रह गया।

  • यह 28 दिसंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है।
  • डीजल की कीमत भी 21 पैसे घटकर 68.05 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी ।
  • छह दिन में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 1.01 रुपये सस्ता हो चुका है।
  • कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल  77.42 रुपये और 80.42 रुपये प्रति लीटर रह गया।
  • चेन्नई में इसकी कीमत 17 पैसे घटी और यह 77.72 रुपये प्रति लीटर बिका।
  • डीजल की कीमत कोलकाता में 21 पैसे घटकर 70.41 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी।
  • मुंबई में यह 22 पैसे सस्ता होकर 71.35 रुपये और चेन्नई में 23 पैसे की गिरावट के साथ 71.90 रुपये प्रति लीटर रह गया।
  • डीजल की कीमत भी 21 पैसे घटकर 68.05 रुपये प्रति लीटर पर आ गयी जो 01 जनवरी के बाद का निचला स्तर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts