शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला

Published On

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 358.83 अंक ऊपर और निफ्टी 107.5 पॉइंट ऊपर खुला। पहले घंटे की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 4 बार नीचे गिरा। बाजार 81.74 अंक गिरकर 31,661.34 अंक तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को सुबह सेंसेक्स 331.82 अंक ऊपर और निफ्टी 105.30 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 750 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में कामयाब रहा था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

  • सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
  • अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 358.51 अंक ऊपर 24,133.80 पर बंद हुआ।
  • एसएंडपी 1.47 फीसदी बढ़त के साथ 41.74 पॉइंट ऊपर 2,878.48 पर बंद हुआ।
  • फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

About The Author

Related Posts