हमसे जुड़े

Follow us

22.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लूटपाट करने व...

    लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार

    Busted, Gang, Robbery, Arrested, Police, Weapon, Punjab

    3 पिस्तौल व 7 कारतूस भी किए बरामद

    • गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। थाना पट्टी की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पदार्फाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

    पट्टी के डीएसपी सोहन सिंह ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि रविवार को थाना सीटी के प्रभारी मोहित कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित निशान सिंह निवासी पट्टी के बाग में छापामारी की। पुलिस ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बैठे पांच सदस्यों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से फरार होने में सफल रहे।

    हथियार बरामद

    गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी पट्टी से एक पिस्तौल देसी 32 बोर, तीन रौंद जिंदा, गुरजंट सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी पट्टी से एक पिस्तौल देसी 32 बोर, दो रौंद जिंदा व जगरूप सिंह पुत्र सरमैल सिंह से एक पिस्तौल देसी 315 बोर, दो रौंद जिंदा बरामद किए।

    छापामारी जारी

    थाना सीटी पट्टी के प्रभारी मोहित कुमार तेजपाल ने बताया कि उक्त व्यक्तियों खिलाफ हथियार एक्ट अधीन मामला दर्ज कर माननीय अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार नारायण सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी तलवंडी, शोभा सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पट्टी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।