हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार-ट्रैक्टर-...

    कार-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, दो की मौत

    ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार

    ऐलनाबाद (सच-कहूँ न्यूज)। गांव भुर्टवाला के समीप शुक्रवार देर रात कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर मेंं कार सवार दो व्यक्तियों की मौत को गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरसा के नागरिक अस्पाताल में भिजवाया गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को साढ़े नौ बजे के करीब गांव चिलकनी ढाब निवासी पाला राम (45) पुत्र इंद्रराज, मोहन लाल पुत्र मग्गा राम, सरपंच सतपाल सिहाग, दलीप सिहाग व गांव मेहनाखेड़ा निवासी अशोक कुमार कार मेें सवार होकर ऐलनाबाद से अपने गांव चिलकनी ढाब के लिए रवाना हुए।

    गांव भुर्टवाला के समीप वे अपने एक अन्य साथी अशोक कुमार को गांव मेहनाखेड़ा छोड़ने के लिए जा रहे थे कि उनकी कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार मेें सवार गांव चिलकनी ढाब निवासी मोहन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि इसी गांव के पालाराम की अस्पताल मेंं उपचार के दौरान मौत हो गई। कार मेंं अन्य सवार सरपंच सतपाल सिहाग, दलीप सिहाग व अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया लेकिन ग्रामीणों को पीछा करते देख अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव पोहड़का के समीप छोड़कर फरार हो गया। राहगिरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।