हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home अन्य खबरें कपड़ा मार्केट ...

    कपड़ा मार्केट में युवक को चाकू से गोदा

    knife
    • गंभीर हालत में पीजीआई में कराया भर्ती
    • छह युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
    • दो हमलावरों की हुई पहचान

    Rohtak: शहर थाना के अंतर्गत शोरी क्लाथ मार्किट में एक युवक पर छह युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे युवक लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। बाद में आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। दो हमलावरों की पहचान कर ली गई हैै। पुलिस ने इस संबंध में घायल के बयान पर आरोपी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार गांव लाहली निवासी शोरी क्लाथ मार्केट चौक के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान गांव लाहली निवासी गोकुल, रवि व चार अन्य युवक आए और आते ही मनीष को घेर लिया। युवकों में से एक युवक ने चाकू निकाल कर मनीष पर हमला बोल दिया, जबकि दूसरे युवक ने उसे सुआ घोप दिया, जिससे मनीष लहुलुहान होकर वहीं गिर गया और हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां काफी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मनीष ने पुलिस को बताया कि गोकुल व रवि ने उस पर हमला किया है, बाकी आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here