हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    फिलीपींस में चक्रवाती तूफान ‘गोनी’ ने दी दस्तक

    Burevi Cyclone
    मनीला l फिलीपींस में लुजोन द्वीप के बिकोल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘गोनी’ ने रविवार को दस्तक दे दी। फिलीपींस के मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी है। फिलीपीन एटमोस्फेरिक, जियोफीजिकल एंड एस्ट्रोनोमिकल सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि ‘गोनी’ के कारण 225-280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान ने लुजोन द्वीप में आज सुबह 4:50 पर दस्तक दी। ‘गोनी’ अब दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। फिलीपींस में यह इस वर्ष का सबसे प्रचंड चक्रवाती तूफान है।बिकोल क्षेत्र में ‘गोनी’ के कारण अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इस बीच कई बंदरगाह बंद करा दिये गये हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शनिवार रात घोषणा की कि ‘गोनी’ के कारण मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार सुबह 10 बजे से 24 घंटों के लिए बंद रहेगा। ‘गोनी’ इस वर्ष फिलीपींस में दस्तक देने वाला 18वां चक्रवाती तूफान है। यह क्वेजोन प्रांत और मनीला से हाेकर भी गुजरेगा। मनीला पहुंचने तक इस तूफान के कमजोर पड़ जाने की संभावना है। इसके बाद यह दक्षिण चीन सागर का रुख करेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।