हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा डीसी ने किया ...

    डीसी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

    Sirsa News
    Sirsa News: मतगणना केंद्रों का मुआयना करते जिला निवार्चन अधिकारी।

    अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Counting Votes: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने रविवार को सीडीएलयू में बनाए गए सभी मतगणना केंद्रों का मुआयना किया और मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि मतगणना का कार्य बड़ा ही संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए पूरे धैर्य व बिना विचलित हुए सहज रूप से कार्य करें। Sirsa News

    उन्होंने संबंधित आरओ से कहा कि कोई ऐसी गतिविधि मतगणना केंद्र में न होने दें, जिससे मतगणना प्रक्रिया बाधित हो। हर टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री व स्टेशनरी आदि उपलब्ध रहे ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो और मतों की गिनती सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने सभी मतगणना केंद्रों का जायजा लेते हुए वहां पर की गई तमाम प्रबंधों व व्यवस्थाओं की जानकारी और अधिकारियों को इस संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Sirsa News

    ऑडिटोरियम में स्थापित किया मीडिया सेंटर | Sirsa News

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। सेंटर में मीडिया कर्मियों को बैठने व कम्प्यूटर आदि की सुविधा की गई है। सभी कम्प्यूटरों पर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों को अंदर आने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी करवाए गए हैं। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 29 लाख रुपये, दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here