हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    10th Result 2024: दीपिका 92.69 प्रतिशत अंक के साथ रही प्रथम

    10th Result 2024

    RBSE 10th Result 2024: हनुमानगढ़। टाउन के शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की छात्रा दीपिका राठौड़ ने 92.69 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, मोहित सिंह ने 85.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा भव्य पारीक ने 84.50 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 10th Result 2024

    विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने राजस्थानी साफा व माला पहनाकर उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शाला के अध्यापकों के मार्गदर्शन और बच्चों के कठिन परिश्रम, अनुशासन से ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा है। गौरतलब है कि शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12 विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम भी पिछले आठ वर्षांे से लगातार शत प्रतिशत रहता आ रहा है। 10th Result 2024

    RBSE 10th 12th Result 2024: रामसरा ताल की राज्य में टॉपर चौथे स्थान पर रही छात्रा सहित प्रतिभावन छात…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here