Abu Dhabi: आबूधाबी में सेवादारों ने ऐमिरेट्स रेड क्रीसेंट सोसायटी को डोनेट की 470 किलो खाद्य सामग्री

Published On

आबूधाबी (सच कहूँ न्यूज)। Abu Dhabi: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता की सेवा के लिए गठित ‘शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी’ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बीते दिन यूएई में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने आबूधाबी में ऐमिरेट्स रेड क्रीसेंट सोसायटी को 470 किलो फूड (खाद्य सामग्री) डोनेट किया। Abu Dhabi

यूएई की साध संगत के जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर अमल करते हुए साध संगत जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। इसी कड़ी में आबूधाबी में ऐमिरेट्स रेड क्रीसेंट सोसायटी को 470 किलो फूड (खाद्य सामग्री) डोनेट कर जरूरतमंदों की मदद की। Abu Dhabi

यह भी पढ़ें:– Team India: ‘टीम इंडिया’ बनी चैलेंजर्स ट्रॉफी की चैंपियन!

About The Author

Related Posts