हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें ऑस्ट्रेलियाई ...

    ऑस्ट्रेलियाई साध संगत ने लहराया कल्याणकारी कार्यों का परचम!

    Australia News

    पर्थ में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर विंग ने लगाए हजारों पौधे

    पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के देश-विदेश के अनुयायी पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ प्रांत की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर वेलफेयर विंग द्वारा सिटी ऑफ फ्रेंमेंटल व पर्थ एनआरएम कम्युनिटी के साथ मिलकर विशाल स्तर पर पौधरोपण अभियान को गति दी गई। Australia News

    3000 से अधिक पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड कायम | Australia News

    पौधारोपण अभियान में सेवादारों का हौंसला देखते ही बनता था। खास बात यह रही कि महज तीन घंटों में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के जवानों ने 3000 से अधिक पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया, जिसे देख स्थानीय लोग भी दंग रह गए। Australia News

    उन्होंने सेवादारों के इस नेक कार्य की जहां भरपूर प्रशंसा की, वहीं अपने नागरिकों को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग द्वारा किए जा रहे ऐसे नेक समाजहित के कार्यों से शिक्षा लेने की अपील की। इस मौके साध-संगत के स्थानीय जिम्मेवारों ने बताया कि यह सब कार्य हमें सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने सिखाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले तीन सप्ताह में साध-संगत इस तरह के तीन और विशाल पौधारोपण अभियान चलाएगी। Australia News

    Lok Sabha Election Result 2024: मतगणना शुरू हुआ नहीं कि सूरत सीट पहले ही जीत गई भाजपा! जानिए कैसे?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here