हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Devendra Fadn...

    Devendra Fadnavis: देवेन्द्र फड़नवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम! इस दिन होगा शपथग्रहण समारोह!

    Devendra Fadnavis
    Devendra Fadnavis: देवेन्द्र फड़नवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम! इस दिन होगा शपथग्रहण समारोह!

    भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए | Devendra Fadnavis

    Devendra Fadnavis New CM of Maharashtra: मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति के नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फड़नवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फड़नवीस को बुधवार को यहां विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। महायुति में शामिल शिवसेना के नेता एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने पहले ही भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता से काम करने की घोषणा की है। Devendra Fadnavis

    132 विधायकों के सामने फड़नवीस के नाम का प्रस्ताव

    भाजपा के पर्यवेक्षक के रूप में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने पार्टी के 132 विधायकों के सामने फड़नवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पंकजा मुंडे एवं कई अन्य विधायकों ने अनुमोदन किया। रूपाणी ने विधायकों से पूछा कि यदि उनके मन में किसी और के नाम का प्रस्ताव है तो वे रखें, लेकिन सभी विधायकों ने एक स्वर से फड़नवीस के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद फड़नवीस को नेता चुने जाने की घोषणा की गई। Maharashtra New CM

    सूत्रों के अनुसार महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह वीरवार को आजाद मैदान में होने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ शिवसेना एवं राकांपा से दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से महायुति को 230 सीटें जीती हैं, जिनमें से भाजपा ने 132 सीटें जीती है, तो एकनाथ की अगुवाई वाली शिवसेना को 57 और अजीत पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली हैं। इस तरह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और इस बार मुख्यमंत्री पद भाजपा को स्वाभाविक रूप से मिलना तय हुआ है। Devendra Fadnavis

    Youth Congress Protest: यूथ कांग्रेस ने किया मुकदमा दर्ज करने का विरोध, सीएम का पुतला दहन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here