हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशेड़ी पति ने ...

    नशेड़ी पति ने लाठियों से मां-बेटी को पीटा

    Ghaziabad Crime News
    Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मुरादनगर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चली पत्थरबाजी

    बच्ची के सिर में चोट, महिला की टूटी टांग | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: अबोहर में शनिवार की रात एक महिला और उसकी दो साल की बेटी को बेरहम पति ने नशे की हालत में लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। महिला और उसकी बेटी के सिर पर टांके आए हैं। वहीं महिला के पैर में भी फ्रेक्चर हो गया है। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन 37 वर्षीय सोनिया पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका पति ट्रक ड्राईवर है और नशे का आदी है।

    उसका पति अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। शनिवार की देर सायं जब वह घर आया तो बिना वजह उसकी दो साल की बेटी परी से मारपीट करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने घर में रखी एक बड़ी लाठी से उस पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। भाई ने कराया अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया कि, उसके पति ने नशे की हालत में उसके साथ साथ उसकी मासूम बच्ची पर भी गज से प्रहार किए जिससे उसकी बच्ची के सिर में भी टांके आए हैं। घटना के बाद उसने इस बात की सूचना अपने मायके वालों को दी। जिस पर उसके भाई ने उसे व उसकी बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता ने नगर थाना नंबर एक पुलिस से अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवकों की दर्दनाक मौत, कोहराम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here