पाकिस्तान में बस पर सशस्त्र हमला, 14 मरे

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला कर कम से कम 14 यात्रियों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक हसन बट के हवाले से बताया कि 15-20 सशस्त्र हमलावरों ने कराची और ग्वादर के बीच पांच से छह बसें रोकी। हमलावरों के समूह ने मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस रोकी और 14 यात्रियों को उसमें से उतारा। उन्होंने यात्रियों के पहचान पत्र देखने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बट ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतकों की पहचान भी नहीं की जा सकी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts