इजरायल के लड़ाकू विमानों ने हमास के शिविर पर किए हमले

Published On

तेल अवीव 23 जनवरी (एजेंसी)

इजरायल की रक्षा सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसके लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक शिविर को निशाना बनाकर हमले किए। आईडीएफ ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमले इजरायल-गाजा सीमा पर परिस्थितियों के जवाब में किए गए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने मंगलवार को सीमा पर तनाव के बाद उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक शिविर को निशाना बनाकर हमले किए। आईडीएफ ने टि्वटर पर कहा, “ आतंकवादियों ने दिन भर में कई बार गाजा के साथ इजरायल की सीमा पर तैनात हमारे सैनिकों पर गोलियां चलाईं। इसके जवाब में आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के एक शिविर को निशाना बनाकर हमले किए।”

इससे पहले आईडीएफ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि गाजा सीमा पर फिलीस्तीनियों के साथ झड़प में एक इजरायली अधिकारी घायल हो गया। इसके जवाब में इजरायली टैंक ने हमास की एक चौकी को निशाना बनाकर हमला किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमले में एक फिलीस्तीनी नागरिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts