चीन में भूस्खलन, 140 लोगों के दबने की आशंका

Published On

बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत के एक गांव में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में लोगों क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मलबे के नीचे करीब 140 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अबा के तिब्बत एवं छियांग स्वायत्तशासी प्रीफेक्चर के एक पहाड़ पर भूस्खलन हुआ जिसका मलबा नीच शिन्मो गांव पर गिर गया। इससे नदी का दो किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हो गया और 1600 मीटर की सड़क भी मलबे के नीचे दब गई।

बचाव कर्मी राहत कार्य में लगे

भूस्खलन से 46 घर क्षतिग्रस्त हो गए जहां करीब 140 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। सरकारी चैनल पर बचाव दलों के समूह मिट्टी और पत्थरों के नीचे से पीड़ितों को निकालने का प्रयास करते दिखे। माओ काउंटी सरकार ने अपनी आधिकारिक वायबो पेज पर एक पोस्ट में कहा कि तीन सदस्यों के एक परिवार को मलबे के नीचे से निकाला गया है। सिचुआन प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि करीब 300 से अधिक बचाव कर्मी राहत कार्य में लगे हैं और जीवन रक्षक उपकरण मौके पर पर पहुंचा दिए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts