लीबिया में नौसेना ने 98 अवैध प्रवासियों को बचाया

Published On

त्रिपोली (एजेंसी)। लीबिया की नौसेना ने देश के पश्चिमी तट से विभिन्न अफ्रीकी देशों के 98 अवैध प्रवासियों को बचाया है। नौसेना सूचना कार्यालय ने बताया कि तटरक्षक बल के जवानों ने गुरुवार को सभी अवैध प्रवासियों को बचा लिया। बचाये गये अवैध प्रवासियों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। नौसेना सूचना कार्यलय के अनुसार प्रवासियों का रबर की नौका का इंजन समुद्र में खराब हो गया था।

नौसेना ने बताया कि बचाये गये सभी प्रवासियों को मानवीय तथा चिकित्सा सहायता मुहैया के लिए राजधानी त्रिपोली स्थित एक स्वागत केंद्र में ले जाया गया है। नौसेना ने बताया कि इस वर्ष उसने अब तक 7000 अवैध प्रवासियों को बचाया है। अफ्रीकी देशों के हजारों अवैध प्रवासी लीबिया से भूमध्य सागर के रास्ते यूरोप की ओर जाते हैं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts