चीन-अमेरिका आर्थिक समझौते पर प्रगति : जिनपिंग

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने एक संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा है कि पिछले एक महीने से अधिक समय में चीन-अमेरिका आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर नये तरीके से प्रयाप्त पग्रति हुई है। चीन के उप प्रधानमंत्री लीयू ही ने गुरुवार को ट्रंप के साथ एक बैठक में जिनपिंग का यह संदेश उन तक पहुंचाया। जिनपिंग ने अपने संदेश में दोनों पक्षों से अापसी सम्मान, समानता, लाभ और समस्याओं को हल करने की भावना बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि जितनी जल्दी हो सके समझौते पर वार्ता पूरी की जा सके।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts