सोमालिया में बम धमाका, छह की मौत

Published On

कम से कम छह की 13 घायल

मोगादिशु (स्पूतनिक)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक बम धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोमालिया के रेडियो दालसन स्टेशन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि देश की राजधानी स्थित नेशनल थियेटर आॅफ सोमालिया के नजदीक विस्फोटकों से भरी कार में धमाका हुआ। सोमालिया नब्बे के दशक से ही गृहयुद्ध में फंसा हुआ है। आतंकवादी संगठन अल-कायदा के आतंकवादी सोमालिया में शरिया कानून थोपने के लिए हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts