ब्राजील में इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई

Published On

काराकस (एजेंसी)

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में भारी बारिश के कारण दो इमारतों के ढहने के कारण हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। शहर के मुजेमा फावेला इलाके में अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारत पिछले सप्ताह भारी बारिश और बाढ़ के कारण ढह गयी थी। इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो लापता बच्चों के शव शनिवार को बरामद कर लिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन हादसे के आस-पास बनी 16 अन्य इमारतों को भी गिराने की योजना बना रहा है। इस हादसे के बाद प्रशासन के अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि पहाड़ी ढलानों पर अवैध रूप से इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। भारी बारिश होने की स्थिति में इन इमारतों पर खतरा बढ़ जायेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts