ट्रम्प-उन हनोई में 27-28 फरवरी को करेंगे मुलाकात

Published On

वाशिंगटन 09 फरवरी (एजेंसी)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह 27 और 28 फरवरी को वियनतनाम की राजधानी हनोई में उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के साथ दूसरी शिखर बैठक करेंगे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “मेरे प्रतिनिधियों ने श्री किम जोंग उन के साथ दूसरे शिखर सम्मेलन को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की और समय तथा तारीख पर सहमति बनने के बाद हाल ही में वहां से लौटे हैं। यह शिखर सम्मेलन 27 और 28 फरवरी को वियतनाम की राजधानी हनोई में होगा। मैं श्री किम से मिलने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में एक अन्य ट्वीट में लिखा, “उ. कोरिया श्री उन के नेतृत्व में एक महान आर्थिक शक्ति बनेगा।” उधर, ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर लिखा, “वह (किम) कुछ आश्चर्यचकित कर सकते हैं, लेकिन वह मुझे आश्चर्यचकित नहीं करेंगे, क्योंकि मैं उन्हें जानता और अच्छी तरह से समझता हूं कि वह (श्री किम) कितना सक्षम है? उ. कोरिया एक अलग तरह का रॉकेट – अर्थ व्यवस्था बनेगा!” उल्लेखनीय है कि ट्रंप तथा श्री किम के बीच पहला शिखर बैठक गत वर्ष जून में सिंगापुर में हुआ था। उसके बाद से ही दूसरी बैठक काे लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे थे जो ट्रंप की घोषणा के बाद बिल्कुल साफ हो गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts