हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दादरी में पित...

    दादरी में पिता ने बेटे और खुद को मारी गोली, गंभीर

    Crime Sachkahoon

    पारिवारिक कलह के चलते दिया वारदात को अंजाम

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। चरखी दादरी की एमसी कॉलोनी में पारिवारिक कलह में पिता ने अपने बेटे और खुद को गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली के खोल बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव झांसवा निवासी संजय कुछ वर्षों से एमसी कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। संजय सीआरपी में तैनात है। जिसकी ड्यूटी दिल्ली के झाड़ौदा में है। मंगलवार सुबह छुट्टी लेकर घर आया था। संजय की किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। संजय के 17 वर्षीय बेटे हैप्पी ने बीच बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया। मगर बेटे के हस्तक्षेप से गुस्साए संजय ने रिवाल्वर निकाल कर हैप्पी पर फायरिंग कर दी। गोली हैप्पी के पांव में जा लगी।

    इसके बाद संजय ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली के आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवा दिया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी बली सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों व परिजनों से पूछताछ कर जांच आरंभ कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।