हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चूहा मारने पर...

    चूहा मारने पर FIR दर्ज, जानें, क्या है मामला

    Kairana
    Kairana: गैंगस्टर ताबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

    बदायूं (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बदायू में एक ऐसी घटना घटी जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में मनोज नाम के एक शख्स ने चूहे को मार दिया। उसके बाद विकेंद्र सिंह, पशु प्रेमी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। उनका कहना है-आरोपी मनोज एक पुलिया के पास चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में डुबा रहा था। मना करने पर उसने चूहे को नाले में फेंक दिया। फिर उसे धागे के सहारे बाहर खींचा और फिर से नाले में फेंका। वह ऐसा तब तक करता रहा,जब तक चूहा मर नहीं गया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर कार्रवाई की गई। मामला पशु क्रूरता से जुड़ा है,इसलिए शव का पोस्टमॉर्टम होना जरूरी है। इसका खर्च शिकायतकर्ता ही उठा रहा है।

    पुलिस ने कहा…

    बदायूं पुलिस ने पत्रकारों को बतायाकि चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। यहां चूहे के पोस्टमार्टम के लिए जरूरी संसाधन नहीं थे। ये पूरा केस बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने कहा कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस केस में विधिक राय भी ली जाएगी, उसके बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here