हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश के...

    मध्यप्रदेश के एक अस्पताल में लगी आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    Bahadurgarh News
    सांकेतिक फोटो

    जबलपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के एक निजी अस्पताल में आज आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि शहर के न्‍यू लाइफ मल्‍टी स्‍पेशिलि‍टी अस्पताल में आग लगने की घटना में अब तक आठ मरीजों की मौत हो गयी है और एक दर्जन से अधिक मरीज झुलस गए हैं। घायलों को शहर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। आग लगने की घटना की सूचना के तुरंत बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग को काबू करने का प्रयास किया। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगी बतायी गयी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    अस्पताल हादसे में मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के अस्पताल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी। इसके पहले चौहान ने हादसे के संबंध में कहा था कि वे स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हैं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here