हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में शुरू हुआ जी-20 सम्मेलन, भ्रष्टाचार मिटाने पर मंथन

    Gurugram
    • पहले दिन विदेशी प्रतिनिधियों ने रखे अपने विचार
    • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ङ्क्षसह ने किया सम्मेलन का उद्घाटन
    • विदेशियों के स्वागत में सजाया गया है गुरुग्राम
    • जी-20 सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए रोडवेज बसों, शहर में हॉर्डिंग, इमारतों पर हॉर्डिंग, पेंटिंग की गई

    संजय कुमार मेहरा
    गुरुग्राम। जी-20 सम्मेलन बुधवार से गुरुग्राम में शुरू हो गया। पहले दिन जी-29 देशों की एंटी करप्शन वर्किंग गु्रप की बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने किया और सत्र को संबोधित किया। एक दिन पूर्व ही भारत पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों का हरियाणवी संस्कृति से भव्य स्वागत करके उन्हें गुड फील कराया गया।

    इस बैठक में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुहिम के कई विषयों पर गहन चर्चा हो रही है। पहले दिन योगा के साथ विदेशी मेहमानों के दिन की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में भारतीय की ओर से जी20 एसीडब्ल्यूएजी चेयर राहुल सिंह व इटली से को-चेयर गियोवन्नी तरतागलिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भारत के पर्सनल एवं ट्रेनिंग विभाग के सचिव राधा चौहान, इटली से पे्रजीडेंट नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल एवं पूर्व कानून मंत्री प्रो. पाओला सेवेरिनो व केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने अपना वक्तव्य दिया।

    पहले सत्र में भ्रष्टाचार और संबंधित आर्थिक अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए सूचना सांझाकरण में सुधार पर चर्चा की गई। इसमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने संबोधित किया। जी-20 देशों की गुरुग्राम में बैठक तीन दिन तक चलेगी। इसके बाद 4 मार्च को विदेशी प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा की कला एवं संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। उनके सम्मान में कई तरह से तैयारियां की गई हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here