हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गौरव गोयल भाज...

    गौरव गोयल भाजपा छछरौली मंडल व प्रियंक शर्मा भाजपा जगाधरी शहरी मंडलके अध्यक्ष बने

    Yamunanagar News
    Chhachhrauli News: गौरव गोयल भाजपा छछरौली मंडल व प्रियंक शर्मा भाजपा जगाधरी शहरी मंडलके अध्यक्ष बने

    छछरौली (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के संगठन पर्व चुनाव अभियान के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के जगाधरी शहरी मंडल व छछरौली मंडल के मंडल अध्यक्षों के चुनावो की प्रक्रिया पूरी तरह से सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई जिसके अंतर्गत भाजपा के जगाधरी शहरी मंडल से प्रियंक शर्मा व भाजपा के छछरौली मंडल से गौरव गोयल को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया। Yamunanagar News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि संगठन पर्व अभियान का उद्देश्य पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करना है इसके तहत युवाओं को संगठन का नेतृत्व प्रदान करके भविष्य के लिए लीडरशिप तैयार की जा रही है। संगठन पर्व के माध्यम से पार्टी नेतृत्व सुनिश्चित करना चाहता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की जड़ों से जुड़ रहे और पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूती प्रदान करें , भारत देश में भारतीय जनता पार्टी के अलावा शायद ही कोई राजनीतिक पार्टी होगी जो अपने आप को पूरी तरह से दोबारा तैयार कर रही है ,यह भाजपा पार्टी के अंदर लोकतंत्र का नया उदाहरण है जो भाजपा स्थापित कर रही है। Yamunanagar News

    जगाधरी मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा व छछरौली मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वह उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे व पार्टी में सभी को साथ लेकर चलेंगे। जगाधरी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग व छछरौली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि उनका मंडल अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अच्छा रहा इसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने छछरौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को शाल ओढ़ाकर उनके मंडल अध्यक्ष के दौरान किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद किया। Yamunanagar News

    इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, पूर्व सरपंच संजीव सैनी,जिला सचिव सीमा गुलाटी, भाजपा नेता प्रवीण शर्मा पिन्नी, सुनीता चौधरी, शक्ति केंद्र प्रमुख गुलशन अरोड़ा, जगदीश धीमान, कर्म सिंह नरवाल, प्रीतम सिंह, शिवकुमार शर्मा, अंकित गोयल, अशोक मेंहदीरत्ता, वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र पोली, पीयूष गोगियान, सीताराम मित्तल, अंकुर मंगला, राजेश गोयल आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– अलका लांबा ने शराब नीति संबंधी बयान को लेकर आतिशी पर किया हमला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here