तुलसी पत्ती और नमक जीभ के छाले ठीक करने में सहायक

Published On

गर्मी में पेट की समस्याएं बढ़ने से मुंह और जीभ पर छाले ज्यादा निकलते हैं। इसमें तुलसी कारगर है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। अगर दिन में 3-4 बार सेंधा नमक और 2-3 तुलसी की पत्तियों को चबाते हैं तो राहत मिलेगी। छालों पर बर्फ लगाने से दर्द और सूजन घटती है। छालां में नमक से आराम मिलता है। नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जो छाले के दर्द और सूजन को कम करता है। यह किटाणुरोधी भी है। एक छोटी चम्मच बराबर नमक को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह शाम कुल्ला करें। मुंह के संक्रमण से बचाव होगा। दांतों में पायरिया और दुर्गन्ध की समस्या नहीं होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts