हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश सरसा में बरसा...

    सरसा में बरसा! घुमड़-घुमड़ कर बरसे सरसा में बादल!

    Sirsa Weather Update

    Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। आज 11 सितंबर बुधवार को सरसा में झमाझम बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बन गया। मिली जानकारी के अनुसार सरसा के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं भारी बारिश तो कहीं पर बारिश की फुहारों ने जिले का मौसम सुहावना बना दिया। इस बारिश से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। Sirsa Weather Update

    आज सरसा के बेगू रोड़ स्थित डेरा सच्चा सौदा के आस-पास के क्षेत्र में भारी बारिश का जलवा देखने को मिला। अचानक हुई तेज बारिश ने थोड़ी ही देर में पानी-पानी कर दिया। कुछ लोग तो एक ही दम बारिश आने से इधर-उधर छिपते नजर आए ताकि बारिश में उनके कपड़े व सामान आदि न भीग जाए। इस बारिश से कई क्षेत्रों में जगह-जगह गलियों और सड़कों पर भी पानी भर गया जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। Sirsa Weather Update

    शरीरदानी माता मूर्ति देवी इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here