हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अंतरराष्ट्रीय...

    अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके से हेरोइन बरामद

    Heroin seized from area along international border
    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 96वीं वाहिनी ने शनिवार को पंजाब के अबोहर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से दो किलो हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग दस करोड़ रूपए बतायी जा रही है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 441 किलो 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 93 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा 10 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराए हैं। इसके अतिरिक्त 57 मैग्जीन, 650 कारतूस, 10 पाकिस्तानी सिम कार्ड, छह पाक मोबाईल, और 32 हथियार बरामद किए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।