मोनिका इन्सां ने अपने जन्मदिन पर 30 अनाथ बुजुर्गों को फल व राशन किए वितरित

Published On

नेकी भलाई के कार्य कर मनाया जन्मदिन

पुणे (महाराष्ट्र)। यूं तो लोग अपने जन्मदिन को परिवार व दोस्तों के साथ पार्टी कर मनाते हैं, पर समाज में कुछ ऐसे भी इंसानियत के प्रहरी हैं जो खुशी के मौकों पर नेकी भलाई के कार्य कर इंसानियत निभाना नहीं भूलते। कुछ ऐसा ही देखने को मिला महाराष्ट्र के पुणे में, जहाँ अपने जन्मदिन के खास मौके पर डेरा सच्चा सौदा अनुयाई मोनिका इन्सां ने ना सिर्फ नेकी भलाई के कार्य किए बल्कि अपने जन्मदिन पर ढेरों अनजान लोगों की दुआएं भी हासिल की। मोनिका इन्सां ने अपने जन्मदिन की शुरूआत पुणे के शांतिबन केयर सेंटर (वृद्धाश्रम) में रह रहे 30 अनाथ बुजुर्गों को फल व राशन वितरित कर की। इसके बाद पुणे के आपला घर अनाथाश्रम में रह रहे 40 अनाथ बच्चों को खिलौने, राशन, स्टेशनरी और चॉकलेट प्रदान कर उन्होंने अपना जन्मदिवस इंसानियत की सेवा में समर्पित किया।

 

यह भी पढ़ें:– मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया

सिर्फ इतना ही नहीं, अपने पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 पौधे लगाकर मोनिका इन्सां ने उनकी संभाल का संकल्प भी लिया। और इसके साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाने का प्रबंध कर उनकी भी दुआएं हासिल की। नेकी भलाई के इन कार्यों के साथ अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाते हुए मोनिका इन्सां ने दीन-दुखियों की मेडिकल सेवा में 7,000 रुपए का परमार्थ भी किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts