हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सूदखोरों की प...

    सूदखोरों की प्रताड़ना से आहत व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद जिले में सूदखोरों की प्रताड़ना से आहत एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा कालोनी निवासी तिलकराज ने गत दिवस घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों द्वारा उसे सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में तिलकराज की मौत हो गई।

    क्या है मामला

    पत्नी कमलेश की शिकायत पर प्रवीण उर्फ काला, मोनू, वासू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here