एक महीना बिना कुछ खाए रह सकते हैं काकरोच

Published On
आप ने यह भी सुना होगा कि कॉकरोच सिर कटने के कुछ दिन बाद तक भी जिंदा रह लेते है, इसका कारण यह है कि कॉकरोच अपने शरीर में छोटे-छोटे छिद्रों द्वारा सांस लेते है और वो अपने सिर के जरिए सांस लेने पर निर्भर नहीं है। जब उनका सिर कट जाता है तो वो कुछ दिन बाद भूख और प्यास की वजह से मर जाते हैं। पर क्यों यह नहीं पता। आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे और इस छोटे से जीव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे जो आपको शायद पहले ना पता हों। सभी कॉकरोचों के अपने-अपने पड़ोसी कॉकरोच होते है। अगर कोई कॉकरोच ज्यादा समय तक अकेला रह जाए, तो वो बिमार हो जाता है।
अभी हाल ही में कॉकरोचों की कुछ ऐसी प्रजातियों को खोजा गया है जो कि जमा देने वाले तापमान में भी रह सकती हैं। वह अपनी सांस को 40 मिनट तक रोक कर रख सकता है। इसी कारण से यह लगभग 30 मिनट से भी ज्यादा समय पानी के अंदर रह सकते हैं। उसका औसतन जीवन काल लगभग एक साल तक का होता है। कोकरोच को जवान होने में लगभग 4 महीने लगते हैं। माना जाता है कि कॉकरोचों का विकास 12 से 30 करोड़ साल पहले हुआ था, यानि कि डायनासोरों से भी पहले।
उसका एक समूह मिलकर निर्णय लेने की योग्यता रखता है। यदि 50 कॉकरोचों के पास रहने के लिए तीन जगह है तो वो उनमें से दो जगहों में बराबर-बराबर यानि कि 25-25 रहेंगे और एक को खाली छोड़ देंगे। एक सामान्य कॉकरोच अपने दो पैरों पर 5 मीटर प्रति सैकेंड की रफ्तार से दौड़ सकता है। उसकी रीढ़ वाले जीवों के मुकाबले रेडियशन प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। रीढ़ वाले जीवों में मनुष्य भी शामिल है। मनुष्य जहां सिर्फ 800 रेम्स ही रेडियशन को झेल सकते है तो वहीं कॉकरोच 10,500 रेम्स तक की रेडियशन झेल सकते है।
संसार में कॉकरोचो की लगभग 4600 प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से सिर्फ 30 ही मनुष्य के निवास स्थानों पर रहती हैं। अगर कुछ लोगों को सिर्फ 1 से 2 इंच की लंबाई तक के कॉकरोचों से डर लगता है तो उनकी भलाई इसी में है कि वो कभी भी दक्षिण अमेरिका ना जाएं, क्योंकि वहां पर 4 इंच तक लंबे कोकरोच पाए जाते हैं। कॉकरोच ठंडे खून वाले प्राणी है जिस कारण से वो लगभग एक महीना बिना खाए भी रह सकते है। पर एक तथ्य यह भी है कि कॉकरोच 2 हफ्ते से ज्यादा प्यासे नहीं रह सकते। नर कॉकरोच मादा कॉकरोच से छोटे होते हैं।

About The Author

Related Posts