लेबनान में सेना ने 27 सीरियाई नागरिकों को छुड़ाया

Published On

तीन अपहरणकतार्ओं को भी गिरफ्तार किया | Lebanon

बेरुत (स्पूतनिक) लेबनान (Lebanon) की सेना ने बाका वैली के पश्चिम में अभियान चलाकर बंंधक बनाकर रखे गए 27 सीरियाई नागरिकों को मुक्त कराते हुए तीन अपहरणकतार्ओं को गिरफ्तार किया है। सेना की प्रेस सेवा ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, ह्सैन्य बलों ने बाका वैली के पश्चिम में स्थित बालूल के बाहरी क्षेत्र के एक फॉर्म में बंधक बनाकर गए लोगों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद वहां छापा मारा।

इस अभियान के दौरान बंधक बनाकर रखे गए 27 सीरियाई नागरिकों को मुक्त कराया गया। सेना ने बताया कि इस दौरान तीन अपहरणकतार्ओं को भी गिरफ्तार किया, जो लेबनान के नागरिक हैं। सेना ने बताया कि अपहरणकतार्ओं के पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts