कोरोना: नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निकटतम सहयोगी की मौत

Published On

अबुजा। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के चपेट में आने से नाइजीरियन राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के निकटतम सहयोगी मल्लम अब्बा क्यारी की मौत हो गयी है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी पुष्टि की। अमेरिका न्यूज के अनुसार 70 वर्षीय श्री क्यारी को मधुमेह सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। वह 77 वर्षीय राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी के शीर्ष आधिकारिक सहयोगी थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts