कोरोना से 1.76 लाख की मौत, 25.53 लाख संक्रमित

Published On

बीजिंग/ जेनेवाl वैश्विक महामारी Coronavirus ‘कोविड-19’ का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 76 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 25.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस से कुल 2,553,310 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 176,810 हो गयी है। विश्वभर में अब तक 678,980 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

सीएसएसई की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में Coronavirus से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 824147 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 44999 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 75204 लोग ठीक भी हुए हैं।

अमेरिका के बाद सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 24648 लोगों की मौत हुई है और अब तक 183957 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82788 लोग संक्रमित हुए हैं और 4632 लोगों की मृत्यु हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts