विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची साढ़े तीन लाख के पार

Published On

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। दुनिया भर में वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड 19) से मरने वाले लोगों की संख्या साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 55.88 लाख पर पहुंच गया है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से दुनियाभर में अब तक 350453 लोगों की मौत हुई है तथा 5588400 लोग संक्रमित हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले पायदान पर है, जबकि ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है।

Coronavirus

अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर | Coronavirus

वहीं इस जानलेवा विषाणु से होने वाली मौत के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है लेकिन कुछ राहत की बात यह है कि यहां लगातार दो दिन से नये संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है।देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों के 6387 नये मामले सामने आये हैं तथा 170 लोगों ने जान गंवाई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 1,51767 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 4337 लोगों की मौत हुई है जबकि 64426 लोग इस बीमारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में इस महामारी से अब तक 16.81 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं तथा 98902 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना ने अब तक 3.92 लोगों को अपनी चपेट में लिया है तथा 24512 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप जारी है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 3.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3807 लोगों ने जान गंवाई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts