पीओके में हिमस्खलन से 152 मौतें
Published On
बच्ची 20 से अधिक घंटे तक बर्फ में फंसी रही | Avalanche
मुजफ्फराबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आई छह साल के बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हिमस्खलन से मरने वालों की संख्या 152 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मिलिट्री अस्पताल के प्रो. डॉ. अदनान मेहराज ने बताया कि तारिक शेख की बेटी सफिया हिमस्खलन में फंस गई थी। वहां से बाहर निकालने के बाद उसे मिलिट्री अस्पताल लाया गया। लेकिन दिमागी चोट के कारण उसने दम तोड़ दिया। डॉ. मेहराज ने बच्ची के माँ के हवाले से बताया कि गांव सेरी के हिमस्खलन की चपेट में आने से यह बच्ची 20 से अधिक घंटे तक बर्फ में फंसी रही थी।
- प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया था अस्पताल का दौरा
- साफिया की स्थिति के बारे में जताई थी चिंता व्यक्त की थी।
बुजुर्ग शेख खैरुल्लाह ने बयां की दर्दभरी दास्तां
- गांव सेरी के दो घर जबर्दस्त हिमस्खलन की जबर्दस्त चपेट में आ गए थे
- दोनों परिवार के 18 लोगों की मौत हो गई
- साफिया भी इसी हिमस्खलन का शिकार हुई थी
- मरने वालों में पांच महिलाएं, एक व्यक्ति और 12 छोटे बच्चे और बच्चियां शामिल थी
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।