मिखाइल के प्रधानमंत्री पद पर नहीं लौटने की खबर बकवासः दमित्री

Published On

मास्को। रूस में राष्ट्रपति का कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित मिखाइल मिशुस्तीन के प्रधानमंत्री पद पर दोबारा नहीं लौटने की खबर को बकवास करार दिया है। दमित्री से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह बकवास है।” इससे पहले गुरुवार को मिखाइल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं और सेल्फ आईसोलेशन में जा रहे हैं। उन्होंने अपनी जगह उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बलौसोव को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने की सिफारिश की थी। बाद में मेडुजा न्यूज वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा था कि मिखाइल उपचार के बाद प्रधानमंत्री पर नहीं लौट सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts