अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन की निदेशक ने दिया इस्तीफा

Published On

वाशिंगटन l अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन विभाग की निदेशक लिसा गॉर्डन-हेगर्टी ने शुक्रवार व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिफेंस न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुश्री लिसा ने पिछले एक वर्ष से ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट के साथ बढ़ते नोकझोक के कारण इस्तीफा दिया है। ब्रोइलेट पर विभाग के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है। सुश्री लिसा जॉर्डन इस पद को संभालने वाली पहली महिला थीं। उन्हें फरवरी 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नियुक्त किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts