हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश न्यायमूर्ति म...

    न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी मद्रास के मुख्य न्यायाधीश

    Munishwar Nath Bhandari

    तीन उच्च न्यायालयों में 16 न्यायाधीश नियुक्त

    नई दिल्ली (एजेंसी)। न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति भंडारी की नियुक्ति के अलावा तीन अन्य उच्च न्यायालयों में 16 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से नियुक्तियों से संबंधित अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गर्इं। अधिसूचनाओं के अनुसार, राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर मद्रास के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति भंडारी तथा अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

    आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए सबसे अधिक सात, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के छह और उड़ीसा उच्च न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। सर्वोच्च अदालत की कॉलेजियम की 29 जनवरी 2022 और 14 दिसंबर 2021 को हुई बैठकों में न्यायमूर्ति भंडारी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए सिफारिश करने संबंधी फैसला लिया गया। न्यायमूर्ति भंडारी वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश हैं। मद्रास उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी का मेघालय उच्च न्यायालय स्थानांतरण कर दिया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here