हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब को बदना...

    पंजाब को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने फैलाई अफवाह: कंग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जी 20 सम्मेलन रद्द होने की खबरें कोरी अफवाह हैं। कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विरोध करते करते कांग्रेस और भाजपा इस कद्र अंधी हो चुकी हैं कि उन्होने पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और भाजपा के कुछ नेताओं ने जी-20 सम्मेलन रद्द होने की खबर फैला दी।

    यह भी पढ़ें:– ‘‘दूरस्थ शिक्षा: विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त करने की बेहतर राह’’

    उन्होने कहा कि अमृतसर में जी20 सम्मेलन 15-17 मार्च को अपने निर्धारित समय के अनुसार होगा। कंग ने कहा कि कांग्रेस आजकल भाजपा के इशारों पर काम कर रही है और पंजाब को बदनाम करने की कोशकश की गई है। उन्होने कहा कि इस बात के लिए सांसद गुरजीत औजला को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here