शिक्षा और रोजगार
बिना दान दहेज के हुई शादी बनी चर्चा का विषय
एक रूपया-एक नारियल में संपन्न हुई शादी की रस्म
सच कहूँ/संदीप सिंहमार, हिसार। जिले के गांव शाहपुर निवासी भजनलाल की पुत्री एवं चंडीगढ़ इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर मनीषा की बिना दान दहेज के हुई शादी गांव गुहांड में चर्चा का विषय बन गई है। मनीषा की शादी गत दिवस भिवानी जिले के गांव चंदावास के सरपंच सतवीर सिंह के बेटे पीयूष से अत्यंत सादगी पूर्वक और बिना दान दहेज के संपन्न हुई। पीयूष खुद पंचकूला सिंचाई विभाग में कार्यरत है। शादी में किसी भी प्रकार का दान दहेज नहीं लिया गया और एक रुपया और नारियल लेकर शादी की रस्म पूरी करके समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया।
लड़का पक्ष से सरपंच सतवीर सिंह ने कहा कि संस्कारवान, गुणवान और पढ़ी लिखी लड़की उनके घर में जा रही है, वही उनके लिए सब कुछ है। वहीं लड़की पक्ष से भजनलाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इस प्रकार की अच्छी सोच का परिवार उनकी बेटी को मिला। दूल्हा दुल्हन ने भी युवाओं से भी अपील की है कि दहेज प्रथा की भयंकर समस्या को युवा पीढ़ी अपनी सोच से समाज से खत्म कर सकते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।